नहीं हुआ समाधान अब धरना देकर मांगेगें निदान
थाना दिवस और तहसील दिवस पर नहीं मिला न्याय

दरवाजे पर किया दबंगों ने अवैध कब्जा
न्याय के लिए पीड़ित हैं परेशान
पीड़ित को नहीं मिला न्याय तो परिवार सहित तहसील पर करेगा भूख हड़ताल
तहसील दिवस व थाना पर किया कई बार फरियाद के बाद नहीं हुआ निदान
सलेमपुर ,देवरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौता निवासी राधेश्याम चौहान पुत्र स्वर्गीय पूर्णमासी के दरवाजे पर गांव के दबंगों ने जबरिया कब्जा कर लिया है। इसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने कई बार तहसील दिवस व थाना पर कब्जा हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के हिला हवाली के कारण अब तक पीड़ित व्यक्ति को न्याय नहीं मिल पाया है। मजबूर होकर आज पीड़ित राधेश्याम चौहान ने आज उपजिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर उनके न रहने पर नायब तहसीलदार गोपाल जी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अगर 24 जून तक अवैध कब्जा मेरे दरवाजे पर से नही हटा तो मजबूर होकर हम 25 जून से तहसील कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे अगर उसके बाद भी न्याय नही मिला तो हम परिवार सहित जान भी दे सकते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। राधेश्याम चौहान ने बताया कि हमारे और अवैध कब्जा करने वाले लोगों के घर के बीच में सड़क है उसके बाद भी सड़क पार कर यह लोग हमारे दरवाजे पर कब्जा किए हैं ।हमारी पत्नी दिव्यांग है वह भी कई बार अधिकारी से मिल कर न्याय की मांग किया है लेकिन अब तक न्याय नही मिल सका है अब हमें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ेगा।



