सचिवालय में लटक रहा ताला, जिम्मेदार गायब।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
फरेंदा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालय में बुधवार दोपहर 3:30 बजे ताला लटका मिला। पंचायत सहायक ऑपरेटर कार्यालय में मौजूद नहीं थे।सरकारी नियमों के अनुसार, सचिवालय को निर्धारित समय पर खोलना और बंद करना अनिवार्य है। यह व्यवस्था ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए की गई है। लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।इस मामले में जब बीडीओ अतुल कुमार द्विवेदी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं फरेंदा एडीओ पंचायत गुलाब पाठक ने बताया कि पहले कार्यालय की ड्यूटी शाम 4 बजे तक थी। अब नए आदेश के अनुसार यह समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद पंचायत सहायक ऑपरेटर फैमिली कार्ड और स्मार्ट कार्ड बनाने के काम में लग जाते हैं।सवाल यह उठता है कि पंचायत सहायक ऑपरेटर बिना किसी सूचना के सचिवालय में ताला लगाकर क्यों गायब हैं। इस लापरवाही से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



