सेमरा निवासी व्यक्ति का जोधपुर में हुआ निधन गांव में मातम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति राजस्थान प्रदेश के जोधपुर शहर में सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में ले गये , जहां पर डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । परिजनों को मौत की जानकारी को मिलते ही घर में कोहराम मच गया ।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सेमरा निवासी 42 वर्षीय अजीत पुत्र राम औतार राजस्थान प्रदेश के जोधपुर शहर में रहकर पेंटिंग का काम करते थे । मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे जोधपुर शहर से एक कंपनी में काम के वास्ते जा रहे थे । उसी दौरान अचानक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गये । स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गये । जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया । मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट गया और रो-रो कर परिजनों का बुरा हो गया । बताते चलें कि मृतक अजीत अपने पीछे पत्नी सुमन , 15 वर्षीय पुत्र आकाश निगम , 12 वर्षीया पुत्री खुशी व 9 वर्षीय पुत्र सचिन निगम को छोड़ कर चले गये । गुरुवार की सुबह अजीत का शव घर आते ही घर में कोहराम मच गया । बता दें कि उनका अंतिम संस्कार देवरिया शाखा नहर पटरी के किनारे कर दिया गया ।



