उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दों बहनों को सांप ने काटा,एक की हालत गम्भीर, रेफर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। मानिक तालाब गांव में वीरेंद्र यादव की दो बेटियों को रात में सोते समय सांप ने काट लिया।रंजना यादव (27) और अंजनी यादव (21) नाम की दोनों बहनें रात करीब 12 बजे एक ही बिस्तर पर सो रही थीं। सांप के काटने के बाद परिजन तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा ले गए। यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है।स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों बहनों का इलाज शुरू किया। बड़ी बहन रंजना की स्थिति चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें महराजगंज जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। छोटी बहन अंजनी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। प्रशासन ने अपील किया है कि बारिश के मौसम में कोई भी जन घर पर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोए घर के फर्श को साफ सफाई रखें। अगर किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाए।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!