परतावल में दो साल से बंद पड़ा वाटर कूलर।
गर्मी चरम पर, ठीक नहीं कराए गए वाटर कूलर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
गर्मी अपने चरम पर है। कई दिन से लगातार गर्मी से बदन को चुभने वाली गर्मी में ठंडे पानी की मांग बढ़ गई है। खासकर राहगीरों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। नगर पंचायत परतावल में पुलिस चौकी के पास लगा आरओ वाटर कूलर पिछले दो वर्षों से बंद पड़ा है। गर्मी के मौसम में राहगीरों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पहले यह आरओ प्लांट लोगों के लिए बेहद उपयोगी था। लेकिन अब इस पर ताला लगा हुआ है। दो साल से इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि आरओ प्लांट लगाने वाले ठेकेदार की मृत्यु हो चुकी है। पंचायत ने कई बार मरम्मत का प्रयास किया। लेकिन प्लांट को पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किया जा सका। अधिकारी ने आगे बताया कि पुराना आरओ प्लांट अब ठीक नहीं हो सकता। इसलिए राहगीरों की सुविधा के लिए जल्द ही एक नया वाटर कूलर लगाया जाएगा।



