उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर जताई नाराजगी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज
निचलौल तहसील चौराहे से पश्चिम जाने वाली सड़क की दशा काफी खराब हो गई हैं।बरसात के महीने में यह सड़क पर चलने लायक नही रह गई हैं। इस सड़क से जुड़े दर्जनों गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगो के अनुसार यह सड़क काफी ब्यस्त सड़को में से एक हैं। कापियां,पिपराकाजी,बुढाडीह,कोहड़वल,सिसवाडीह,दुधराई,कबेलवा,सिंहपुर,औराटॉर,गणेशपुर, आदि दर्जनों गांवो को जोड़ती हैं।इस सड़क का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रयास भी किया जा चुका है।चुनाव के दौरान कई गड़मान्य लोग इस सड़क को 7 मीटर चौड़ा बनवाने का आश्वासन भी दे चुके हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण का मामला ज्यो का त्यों पड़ा हुआ है,ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद दो वर्ष पहले इस सड़क का मरम्मत भी करवाया गया था,लेकिन मरम्मत की स्थिति इतनी खराब थी कि एक माह में सड़क टूट गई,और मरम्मत के नाम पर काफी धन का बंदर बाट हो चुका हैं।वर्तमान में सड़क निर्माण का कोई रास्ता नही दिखाई देने के बाद।युवा नेता अंगद भारती और बैभव मणि पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर शुक्रवार को सड़क के बीचोबीच में धान की रोपाई कर विरोध प्रकट किया गया।उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से जन प्रतिनिधियो से कम से कम 7 मीटर की सड़क बनवाने की मांग की हैं। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवे आसमान पर था, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अगर तत्काल सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान अरविंद कुमार, सिंटू ,अनीश ,सूरज गुप्ता ,प्रकाश सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!