सड़क के बीचो-बीच बना गड्ढा ,राहगीर गिरकर हो रहे हैं चोटिल , जिम्मेदार मौन ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
मिठौरा ब्लाक के सटे उत्तर बीचों-बीच सड़क पर गहरा गड्ढा बन जाने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं । निचलौल महाराजगंज रोड के बीचों बीच गड्ढा बन गया है । यह वहीं सड़क है , जिस पर लोगों का आना-जाना दिन-रात बना रहता है । स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं । इस मार्ग से राहगीर , स्कूली बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं और काम पर आने जाने वाले सैकड़ो लोग गुजरते हैं । इतनी गंभीर समस्या के बावजूद न तो किसी जनप्रतिनिधि ने संज्ञान लिया और न ही प्रशासन की ओर से कोई पहल हुई । ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों से मांग किया गया । लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ । ग्रामीणों एवं राहगीरों ने जिम्मेदारों से सड़क के बीचो-बीच खतरनाक गहरे गड्ढे को बनवाने का मांग किया है । ताकि किसी अप्रिय घटना को होने से पूर्व रोका जा सके ।



