अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पत्नी को जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
पुलिस ने पत्नी को जलाने वाला आरोपी को पुलिस गिरफ्तार ने किया है। आरोपी की पहचान गनेशपुर निवासी गोविंद चौहान के रूप में हुई है। गोविंद की उम्र 30 वर्ष है।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक की टीम ने यह सफलता हासिल की। कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने 20 जून 2025 को सुबह 11:30 बजे उत्तरी बाईपास फरेंदा से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर धारा 115(2), 352, 351(3), 124(1), 85 भारतीय न्यायिक संहिता और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अख्तर आलम, हेड कांस्टेबल इंद्रप्रकाश सिंह और कांस्टेबल अश्विनी यादव की टीम शामिल थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!