उत्तर प्रदेशमहाराजगंजस्वास्थ्य

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

कोठीभार थाना परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाने के अतिरिक्त निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला-पुरुष कॉन्स्टेबलों ने योग में भाग लिया। सभी ने सूर्य नमस्कार, कपालभाति सहित विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। पुलिसकर्मियों ने योग को अपनी जीवन शैली में शामिल करने का संकल्प लिया।एसओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है। यह शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। निरीक्षक धनंजय राय ने बताया कि योग की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऋषि-मुनि भी योग करते थे। आज योग भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में किया जाता है।इस दौरान एसएसआई दिनेश सिंह, सिसवा चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज उपनिरीक्षक भगवान यादव हरिनाथ मिश्रा , कॉन्स्टेबल मुकेश यादव नीरज संतीश यादव अभिनाश सिंह मणिकान्त पाण्डेय और रजत सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!