उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसपी ने थाने का औचक निरीक्षण किया,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने 21 जून 2025 को थाना पुरन्दरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी श्रावण माह और मोहर्रम त्योहारों को देखते हुए किया गया। ।एसपी ने थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इसमें जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, बंदीगृह और भोजनालय शामिल थे। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों की जांच की। इनमें अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, आइजीआरएस रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर और त्यौहार रजिस्टर शामिल थे।एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बीट आरक्षी और मुख्य आरक्षियों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण करने को कहा। उन्हें क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क में रहने का निर्देश दिया। साथ ही आमजन की शिकायतों का समय पर निस्तारण करने को कहा।थाना प्रभारी मनोज कुमार राय को त्योहारों से संबंधित सभी आदेशों का समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!