अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आबकारी विभाग ने की कार्रवाई कच्ची शराब बरामद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक दीपेंद्र त्रिपाठी और उनकी टीम ने शनिवार को 5 बजे ग्राम नागेसरपुर में छापेमारी की।टीम ने मौके से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले 2 कुंतल लहन को नष्ट किया गया। इस मामले में विभाग ने 2 अभियोग दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई फरेंदा क्षेत्र-2 में की गई हैं। आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!