निचलौल में पुल निर्माण कर रहे मजदूरों पर हमला।
रास्ता रोकने पर युवकों ने पाच मजदूरों को पीटा, दो जिला अस्पताल रेफर ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
इटहिया-रेंगहिय मार्ग पर एक निर्माणाधीन पुल पर शनिवार रात हिंसक घटना हुई। पुल से गुजरने से रोकने पर कुछ युवकों ने मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच मजदूर घायल हो गए।
घटना शनिवार रात 9 बजे की है। दोपहर में कुछ युवक पुल से जबरन गुजरना चाहते थे। मजदूरों द्वारा रोके जाने पर युवकों ने धमकी दी। रात में ये युवक बड़ी संख्या में वाहनों से लौटे और मजदूरों पर हमला कर दिया।घायल मजदूरों में शाहिद खान (30), कुंदन यादव (18), अभिषेक प्रताप मल्ल, कृष्णा गुप्ता (25) और अभिषेक सिंह (23) शामिल हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया।शाहिद और कुंदन को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।अन्य तीन घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सभी घायल मजदूर अन्य जिलों से यहां काम करने आए थे।



