उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

बैठवलिया सहकारी समिति पर हुआ खाद का वितरण ।

पुलिस की मौजूदगी में दो से तीन बोरी यूरिया का हुआ वितरण। 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज

निचलौल ब्लाक क्षेत्र के भारत नेपाल बॉर्डर से लगे गांव बैठवलिया सहकारी समिति पर शनिवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया। मिश्रौलिया नया पंचायत की 15 ग्राम सभाओं के किसान सुबह 6:00 बजे ही समिति पर पहुंच गए। किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बहुआर पुलिस चौकी के जवानों को बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण शुरू हुआ। समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि 400 बोरी खाद की आपूर्ति हुई थी। लाइन में लगे किसान प्रभु, सरवन, संजय, नंदकिशोर, शिवमंगल, रामबचन, तारा देवी, संगीता देवी, अजिमुल्लाह और अब्दुल रहमान ने बताया कि सुबह से कतार में खड़े हैं। प्रत्येक किसान को दो से तीन बोरी यूरिया खाद दिया जा रहा है। बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समिति पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। लाइन में लगे सभी किसानों को क्रमबद्ध तरीके से खाद का वितरण कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!