उमा रमन सिंह जिलाध्यक्ष,नागेंद्र शर्मा मंत्री चुनें गए।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जनपद महराजगंज में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। सेठ आनन्दराम जयपुरिया इण्टर कालेज आनन्दनगर में 29 जून 2025 को हुए चुनाव में उमा रमन सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया।प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुए चुनाव की निगरानी प्रदेश मंत्री वेद प्रकाश द्विवेदी ने की। प्रदेश संरक्षक तारा सिंह चुनाव पर्यवेक्षक रहे। कार्यक्रम में देवरिया के जिलाध्यक्ष राजन कुमार पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता और जिला मंत्री प्रदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।सर्वसम्मति से हुए चुनाव में नागेन्द्र शर्मा को जिला मंत्री और मृदुल चतुर्वेदी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। अंत्रुमाली दूबे जिला संयोजक और शैलेन्द्र पाठक जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने। बृजेश शर्मा, रीतेश कुमार आनन्द, राधेश्याम यादव और अशफाक अहमद खाँ को उपाध्यक्ष चुना गया।कार्यक्रम का संचालन कुलदीप पाण्डेय ने किया। इस मौके पर जिले के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिपिक, कर्मचारी और आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे। कुल भास्कर कन्नौजिया, राजीव कुमार गुप्ता, सोनल वर्मा समेत कई लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।



