उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मां के डांटने पर नाराज किशोरी घर से गायब ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार महराजगंज
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहिया टोला खजहियां निवासी संगीता पुलिस को दिए गये तहरीर में लिखा है की 27 जून समय करीब 3 बजे दोपहर में मेरी पुत्री गरिमा उम्र 13 तथा अंकिता उम्र 16 दोनो आपस में झगड़ा कर रही थी जब मै खेत से आयी तो दोनो को झगडा करने से मना कि तो नही मान रही थी तब मैने अपने दोनो लड़कीयों को घर से भाग जाने को कही तो मेरी बड़ी पुत्री अंकिता घर मे जाकर सो गयी तथा दूसरी लड़की गरिमा घर से कही चली गयी है मैं काफी खोज बीन किया लेकिन कही पता नहीं चल सका। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया की पीड़िता संगीता देवी के तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!