उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

परिचारक की भावभीनी की गई विदाई

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल क्षेत्र के बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा में परिचारक के पद पर कार्यरत रामबेलास लगातार 40 वर्ष तक अनवरत सेवा देने के बाद सोमवार को सेवानिवृत हो गये। उनके सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय परिवार द्वारा अंगवस्त्र एवं छड़ी देकर उनको भावभीनी विदाई की गयी इस अवसर पर प्रधानाचार्य राधे श्याम ने कहा कि सेवा में आने के बाद सेवा से निवृत्ति एक होना एक शारस्वत प्रक्रिया है उप प्रधानाचार्य राम आशीष ने कहा कि आज हम लोगों के परिवार से एक सदस्य बिछूड़ रहा है इसकी पीड़ा दुख:दायी है इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह,प्रदीप पाण्डेय, कलीमुल्लाह अंसारी,अखिलेश चौबे, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, छोटेलाल,अमीर हुसैन सहित विद्यालय के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!