अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
सऊदी से लौटे युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज
सिविल लाइन क्षेत्र में सऊदी से लौटे एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय ओम प्रकाश मिश्र पुत्र अरुण मिश्र के रूप में हुई है, जो तीन दिन पूर्व ही सऊदी अरब से वापस आया था। रविवार रात अज्ञात कारणों से उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसके भाई ने उसे पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पड़ताल में जुटी है।



