उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नेपाल मे डूबे नेपाली युवक का शव भारतीय नहर से बरामद।

नेपाल के गंडक नहर में शनिवार को डूबे युवक का शव झुलनीपुर नहर मिला ।

 

नहर में तैरता मिला

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

नेपाल राष्ट्र के गांव प्रतापपुर वार्ड संख्या 7 सूर्य पूरा थाना बेलाटारी जिला नवल परासी निवासी पवन गुप्ता उर्फ छोटू पुत्र रमेश गुप्ता (18) साल शनिवार को घर से रेगहिया बाजार करने के लिए निकला था। इसी दौरान नेपाल के बैदौली गंडक नहर में गिरने से डूब गया। परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया। लेकिन युवक का शव नहीं मिला। सोमवार शाम चार बजे झुलनीपुर देवरिया शाखा के तीन सौ मीटर दूर सेमरहना गांव के पास तैरता हुआ शव दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।जहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर ली। घटनास्थल पर नेपाली पुलिस तथा सशस्त्र सीमा बल नेपाल के जवान भी पहुंच गए। बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान परिजनों द्वारा पवन गुप्ता के रूप में की गई। पवन चार भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि नेपाली युवक का शव झुलनीपुर देवरिया शाखा में दिखाई दिया। मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने के बाद आगे जांच पड़ताल की जाएगी। इस मौके पर अंकित यादव, अनूप मिश्रा, रवि उपाध्याय जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!