उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच सुरक्षा और सतर्कता पर हुई बैठक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

थाना बृजमनगंज प्रांगण में सोमवार को पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई  थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने किया।

थानाध्यक्ष ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारियों से अपने-अपने दुकानों के अंदर और बाहर कैमरा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैमरे की मदद से बड़े-बड़े अपराधी पकड़े जा रहे हैं और चोर चाहे कितना भी शातिर हो, कैमरे की नजर से नहीं बच सकता। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।  इस बैठक में आगामी मोहर्रम, श्रावण मास, नाग पंचमी और रक्षाबंधन त्योहारों को लेकर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील की कि वे त्योहारों में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि वे अपने-अपने दुकान और मकान के सामने अनावश्यक गाड़ियां न खड़ी होने दें। इससे जाम की समस्या को कम किया जा सकता है। कुछ व्यापारियों ने बताया कि चौराहे पर लगे कुछ कैमरे और स्ट्रीट लाइट कार्य नहीं कर रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि वे इस बारे में अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा से बात करेंगे। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने बताया कि नगर पंचायत के चौराहे पर लगे कैमरे और स्ट्रीट लाइट सभी चालू हो गए हैं और जो बचे हुए हैं उन्हें भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा।

इस दौरान नगर के व्यापारियों में मुख्य रूप से किशन जयसवाल उर्फ मंटू , अनिल जायसवाल, संतोष वर्मा, संजय वर्मा, बैजनाथ वस्त्रालय, राजकुमार वर्मा, विजय पटवा,नंदू पटवा, शत्रुघ्न जायसवाल, पवन जायसवाल, महेंद्र वर्मा, लकी जायसवाल,संतोष जायसवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!