उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

छत से बारिश का पानी के विवाद में चार के विरुद्ध केस दर्ज।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव में देर शाम सोमवार को छत से गिरने वाले बारिश के पानी को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस घटना में रिंकू गुप्ता घायल हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत में रिंकू गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम करीब 05 बजे चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले गालियां दीं। इसके बाद लाठी, डंडे और राड से उन पर हमला कर दिया। घटना भारी बारिश के दौरान हुई। छत से गिरने वाले पानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि रिंकू गुप्ता के तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 351 (3), 352 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!