उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शराब के नशे में महिला को दी मारने की धमकी, केस दर्ज।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसा बुर्जुग गांव में एक शराबी युवक द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते 12 जून की शाम की बताई जा रही है। अमरावती देवी ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि गांव का गुलशन साहनी उनके बेटे अरविन्द से पुरानी रंजिश रखता है। 12 जून की शाम करीब 08 बजे के बीच गुलशन नशे की हालत में उनकी बहन को गालियां देने लगा। जब अमरावती ने इसका विरोध किया, तो गुलशन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकी देते हुए कट्टा भी दिखाया।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, अमरावती देवी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 351 (3) एवं 352 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!