उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रैलर, एक की मौत दो घायल *घर मे घुसकर मौत ने दी दस्तक दर्दनाक हादसा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज
बुधवार सुबह करीब 11 बजे समरधीरा की तरफ से रानीपुर की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रैलर घर में घुस जाने से पंचर बना रहें, एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सुधारपुर चौराहें पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैलर घर में घुस गया। मृतक जयकुमार पुत्र चिन्नू उम्र करीब 60 वर्ष अपने दुकान में पंचर बना रहें थे। वही रानीपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार मानिक तालाव निवासी सनोज यादव पुत्र पलटू यादव व उनकी पत्नी पुष्पा अपना निजी कार्य करके वापस घर लौट रहें थे। जैसे ही बाइक सवार जयकुमार के घर के सामने पहुँचे कि समरधीरा की ओर से सड़क पर लहराती हुई ट्रैलर घर में जा घुसा घर के सामने पंचर बना रहें जयकुमार की मौक़े पर ही मौत हो गई। उसी दरमियान बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पीआरवी 2570 ने ट्रैलर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँचे पूर्व विधायक कौशल किशोर उर्फ मुन्ना सिंह, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। घटनास्थल पर पहुंची सीओ,
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सुधारपुर चौराहें पर बुधवार को दिन में करीब 11 बजे एक अनियंत्रित ट्रेलर एक घर मे जा घुसा। जहाँ एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।और महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर सीओ फरेंदा दीप शिखा वर्मा घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई में जुट गईं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!