अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का दुपट्टे से लटकता मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया।इस घटना से गांव समेत क्षेत्र की गलियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बरहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।मृतक की पहचान सर्वेश कुमार (30) के रूप में हुई है। वह पूर्व ग्राम प्रधान रामकुमार कन्नौजिया के पुत्र थे। ग्रामीणों के मुताबिक सर्वेश ने पत्नी के दुपट्टे का उपयोग कर पंखे से लटककर फांसी पर लटक कर मौत को गले लगा लिया हैं और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।लोगों ने बताया कि पत्नी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। घटना की जानकारी होने पर वह रोते बिलखते ससुराल उसी रात पहुंची।घटना की सूचना मिलते ही पुरन्दरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय मौके पर पहुंचे।फरेंदा सीओ दीपशिखा वर्मा और महराजगंज की फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।सर्वेश की शादी 10 मार्च 2018 को हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वह बीते पंचायती चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे, लेकिन कुछ वोटों से हार गए थे। वह पिता के बाद अपने परिवार में पहली बार राजनीति में कदम रखें थे।घटना उनके जन्मदिन से एक दिन पहले की है। वह बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थें।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!