उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ग्रामसभा मैरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटाया वर्षों पुराना कब्जा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा मैरी में विगत कई वर्षों से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुधवार को सख्ती से हटवा दिया है। कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर किया गया। जिसमें राजस्व विभाग व ठूठीबारी, निचलौल व चौक की संयुक्त टीम मौजूद रही।

ग्रामसभा मैरी के अराजी संख्या 96, 97, 105 व 154 में भीटा व खलिहान के नाम से सरकारी भूमि है। जिस पर गांव के त्रिवेणी, रामसरन, झीना, अशोक, संतोष, रामबदन, विश्वनाथ, जंत्री, मिश्री, कतवारू, जयश्री, अशरफी, रामप्रीत, करीमन, बहादुर, बसंती और अशोक सहित कुल 16 लोगों द्वारा वर्षों से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से झोपडी, मकान बनाकर कब्जा किया गया था।

तहसील प्रशासन ने मौके पर बुलडोजर मंगवाकर अतिक्रमण हटवाया और अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस अभियान का नेतृत्व तहसीलदार निचलौल अमित कुमार सिंह ने किया। उनके साथ ठूठीबारी थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल, लेखपाल भारतेंदु मिश्रा, मनीष पटेल प्रवीण, कानूनगो समेत राजस्वकर्मी तथा भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। सुरक्षा के मद्देनज़र ठूठीबारी, निचलौल व चौक थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। इस दौरान एक मानवीय मामला सामने आया जब एक व्यक्ति के पास अतिक्रमण हटने के बाद रहने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान नहीं बचा। स्थिति को समझते हुए तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने तत्काल उसे रहने के लिए वैकल्पिक जमीन मुहैया कराया। प्रशासन की इस संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!