नील गाय से टकराई बाइक दो की मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार महराजगंज
घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर ग्राम के समीप में लिली गाय से टकराने से दो बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बाइक सवार अपनी बाइक से घुघली से महराजगंज किसी कार्य से जा रहा था कि अचानक एक लिली गाय उसके सामने आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। और दूसरे की रोशन की कुछ देर बाद मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक पुत्र प्रभु यादव उम्र लगभग 23 वर्ष अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी जो कि अभी दो महीने कि एक बेटी है और दुसरा रोशन पुत्र रमेश यादव उम्र लगभग 23 वर्ष वार्ड नं०08 नगर पंचायत घुघली के दोनो ही बल्कि घर के अगल बगल के ही स्थायी निवासी है इस घटना से नगर मे मातम का माहौल है यह घटना नगर वासीयो को झक- क्षोर दिया है
यह घटना घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर ग्राम के समीप के बाहरी इलाके में हुई, जहाँ लिली गायों का झुंड अक्सर घूमता रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने प्रशासन से आवारा जानवरों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की अपील की है।



