उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शिक्षक परिवार को आर्थिक सहायता एवं शोक सभा हेतु शिक्षकों की बैठक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

वृहस्पतिवार को सहजनवा बाबू के शिक्षक स्व रामनिवास को श्रद्धांजलि देने हेतु उनके कार्यरत विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजनवा बाबू में शोकसभा का आयोजन किया गया।

सभा में शिक्षकों द्वारा उनकी असमय मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया और मृतक हेतु मौन रख कर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया तथा सर्वसम्मति से उनके परिवार को सभी शिक्षकों द्वारा आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया गया।

 

विदित हो स्व रामनिवास जी का हृदयगति रुकने के कारण विगत 27 जून को उनके ही घर में मृत्यु हो गई थी, तथा यहां से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गजपुर कौड़ीराम गोरखपुर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया था। आज उनके परिवार को आर्थिक सहायता हेतु सभी शिक्षकों ने एक साथ बैठ कर सर्वसम्मत से अपनी राय व्यक्त कर पांच सौ प्रति व्यक्ति देने का निर्णय लिया।

 

शोकसभा में उनके सहकर्मी  राजकुमार तिवारी  सहित सहजनवा बाबू प्रथम व द्वितीय के समस्त शिक्षकगण के साथ साथ पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय कुमार पाठक, जिला कोषाध्यक्ष संतकुमार अग्रहरि, ब्लॉक अध्यक्ष चन्दन द्विवेदी, मंत्री सच्चिदानंद मिश्र, ए आर पी पंकज गुप्ता, सतीश चंद राय, यू पी एस ब्लॉक अध्यक्ष रामसजीवन गुप्ता,  हरिराम प्रसाद,  अजय कुमार त्रिपाठी,  नागेन्द्र चौरसिया,  मनीष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का आयोजन टी एस सी टी के अनिल कुमार द्वारा किया गया था। उन्होंने समस्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!