अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मार्ग दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत और दो घयल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

 सोनाबंदी बनगढ़िया-फरेंदा मार्ग पर हंडियाकोट तिराहे के निकट शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे के आस पास ट्रक की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई, जबकि चालक व एक बालिका गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।

गणेश चौरसिया निवासी सिसवनिया विशुनपुर थाना पुरंदरपुर मोटरसाइकिल से पत्नी, पड़ोसन व बच्ची को बैठाकर फरेंदा जा रहे थे। अभी वह हंडियाकोट गांव के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक के चपेट में आ गए। जिससे उसकी पत्नी खुशबू ( 25 वर्ष) तथा पड़ोस की महिला रीना (35 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में गणेश चौरसिया व बालिका पायल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज लाया गया। जहां इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के संबंध में आवश्यक  कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!