ब्रेकिंग न्यूज़

मोहर्रम श्रावण मास पर्व को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर किया फ्लैग मार्च।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार शाम 6:00 बजे सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर पर पैदल फ्लैग मार्च किया। संयुक्त पेट्रोलिंग में पुलिस, एसएसबी बल के जवान शामिल रहे।बहुआर चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मुहर्रम श्रावण मास पर्व को देखते हुए सीमा की पिलर संख्या 497/2 पथलहवा से कनमिसवा बॉर्डर तक पैदल गस्त की गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों के पहचान पत्र और दोपहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई।सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी से कुछ समय के लिए राहगीरों का आवागमन प्रभावित हुआ। गश्त समाप्त होने के बाद सामान्य आवागमन शुरू हो गया। बीओपी पथलाहवा के उप निरीक्षक पूरन शर्मा ने कहा कि मोहर्रम पर्व को देखते हुए बॉर्डर की सुरक्षा चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस और एसएसबी के जवानों ने पैदल मार्च किया। तथा तस्करी रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर जवान सुशील सिंह, अंकित यादव, रविकांत उपाध्याय, प्रखर कुशवाहा, आनंद यादव, जितेंद्र गौतम, सोनू शर्मा, तारकेश्वर कुमार, रवि पात्रा, दिलीप कुमार, अवध नारायन, गुड्डू यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!