उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई दर्दनाक घटना सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल ।

इनायतनगर के पास मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अगया निवासी राजू यादव के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति संजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया। संजय सिद्धार्थनगर जिले के महरिया का रहने वाला है।

 

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल संजय को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक राजू साहनी के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!