उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अनियंत्रित बोलरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा टोल प्लाजा के समीप एक बोलरो ने बाइक मे टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी विश्वजीत पटेल किसी जरुरी काम से महराजगंज जा रहे थे अभी वे सेमरा राजा टोल प्लाजा के समीप पहुचे थे कि महराजगंज की तरफ से तीव्र गति से आ रही एक बोलरो ने मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया और मोटरसाइकिल सडक के समीप गड्डे मे पलट गयी। मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेज दिया गया। तहरीर के अनुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!