उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र के ठूठीबारी– नौतनवा मार्ग पर मंगलवार सुबह एक रोडवेज बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी निचलौल भेज दिया गया। घायल युवक की पहचान सलमान खान निवासी मुडेड़वा थाना पिपरहवा, जिला नवल परासी नेपाल बताया गया।

पुलिस नेघटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

जानकारी में बताया गया कि नेपाल के मुडेड़वा निवासी सलमान रोज़गार के सिलसिले में साइकिल से ठूठीबारी आया था।जो सुबह करीब नौ बजे झरही पुल से टैक्सी स्टैंड की तरफ जा रहा था कि एक रोडवेज बस ने अंग्रेजी शराब के दुकान के सामने टक्कर मारदी। टक्कर तेज होने के कारण सलमान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!