उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

अमृत लाल महाविद्यालय, बैकुंठपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

अमृत लाल महाविद्यालय, बैकुंठपुर फरेन्दा में शुक्रवार एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए।कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरविन्द कुमार द्विवेदी ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने सभी छात्रों से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, पीपल, अशोक, गुड़हल, तुलसी आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए।छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं हरित परिसर की स्थापना की दिशा में यह पहल प्रशंसनीय रही। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान छात्रों में अनुराधा साहनी, मरियम खातून, सुनीता विश्वकर्मा, अनीता विश्वकर्मा शैलेश, रोशनी चौरसिया सहित शिक्षक मनोज यादव,अन्केश यादव, हरीश पाण्डेय,दुर्गेश, प्रमोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मिश्रा, सदानंद यादव विजय पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!