उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जर्जर तार और खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग, एसडीओ ने दिया आश्वासन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

सिसवा विद्युत उपकेंद्र मे ग्राम सभा पकडी भारत खंड बिजली उपभोक्ताओ ने जर्जर तार और ट्रांसफार्मर को बार-बार जलने को लेकर एसडीओ सिसवा को लिखित पत्र देकर जर्जर तार और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

ग्राम सभा पकड़ी भारत खंड में एसडीओ को लिखित पत्र देकर बिजली के जर्जर तार सहित ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग करने वाले उपभोक्ता साहिल, कोमल भारती,सगीर, सहजाद,रहीम,ओमप्रकाश नरसिंह,दिलीप वर्मा,राकेश, इरफ़ान, शरीफ अली आदि ने बताया कि काफी दिनों से बिजली का जर्जर तार आए दिन जलकर गिर जाता है और ट्रांसफार्मर भी जल जाता है जिसको लेकर शुक्रवार को एसडीओ आशुतोष त्रिपाठी को लिखित पत्र देकर तार एवं ट्रांसफार्मर नया करने की मांग की गई है। ग्रामीणों की मांग पर एसडीओ ने तार बदलवाने की मांग मान ली है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!