उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

33 वर्षों से किराए पर दुकान चला रहे व्यापारियों ने किया विरोध, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज

नगर पंचायत द्वारा गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन की पहली मंजिल पर नए दुकानों के निर्माण के प्रस्ताव का व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वे पिछले 33 वर्षों से नगर पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों में व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किराया ₹391 से बढ़ाकर ₹6000 करना अन्यायपूर्ण है, जबकि वे स्वयं अपने खर्चे से मरम्मत कराते रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि भवन की स्थिति को देखते हुए प्रथम तल पर दुकान बनाना जान-माल के लिए खतरा बन सकता है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन भी है। बिना किसी सूचना या सहमति के निर्माण कार्य रोका जाए। व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत फरेंदा के द्वारा हम लोगों को कोई नोटिस नहीं दी गई और कार्यवाही करने को वह लोग बात हो गए वहीं जिला अधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि आप लोग बेफिक्र कर रहे हैं मामले की जांच की जाएगी. इस मौके पर प्रेम जैसवाल, मनोज शर्मा, संजय अग्रहरी, अजय कुमार, राहुल, उमेश चंद,जयप्रकाश, अब्दुल हफीज,रामदयाल सिंह, मोहम्मद अमीन,तथा तमाम लोगों उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!