उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत नेपाल सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बैठक का किया आयोजन।

दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने कई मुद्दों पर की चर्चा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

सशस्त्र सीमा बल, 22वीं वाहिनी, महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में “समवाय पथलहवा के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा एजेंसियों की एक समन्वय बैठक बीओपी पथलहवा कैंप पर आयोजन किया गया। सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र विश्वास ने बताया कि इस बैठक में सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से सीमा पर तस्करी, अनाधिकृत आवागमन, आपसी समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। इस मौके पर एस.एस.बी. की ओर से सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र विश्वास, नेपाल पुलिस की ओर से निरीक्षक शिवकुमार, तथा नेपाल सशस्त्र बल के निरीक्षक भोला श्रेष्ठ सहित दोनों देशों के अन्य अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।इस समन्वय बैठक का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखना तथा दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करना रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!