उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बोलबम के जयकारे के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।

शिव भक्तों में बाबा का जलाभिषेक को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। इस वर्ष काफी संख्या में भोले नाथ के भक्त बाबा का जलाभिषेक करने को काफी उत्सुक है। सावन माह में बाबा वैद्यनाथ धाम, झारखंड में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को धर्मपुर से 45 भक्तों का जत्था बाबा की जय-जयकार करते हुए धर्मपुर चौराहे से

शनिवार को रवाना हुआ। इससे पहले शिव भक्तों ने गांव में घूम मंदिर में पूजा-अर्चना की। ढोल-नगाड़े की धुन पर स्वजनों एवं साथियों ने उनको मंगलमय यात्रा के साथ रवाना किया। सभी भक्त बिहार के सुल्तानगंज से जल भरकर पदयात्रा करते हुए झारखंड के देवघर में बाबा के द्वार पहुंचेगे। उसके बाद ये सभी बाशुकीनाथ , कलकत्ता , गंगासागर ,चित्रकूट,मैहर,बनारस,विंध्याचल, प्रयागराज,अयोध्या आदि जगहों पर पहुंच पूजन अर्चन व दर्शन करेंगे। कांवड़ियों का जत्था राजेश्वर यादव के नेतृत्व में रवाना हुआ। उन्होंनेे बताया कि वर्ष 1996से हम लोग हर वर्ष बाबा धाम जाते है।उमाशंकर जायसवाल, राज मंगल यादव,

विजय चौधरी, उमेश चौधरी, संजय जायसवाल, विजय गौतम, कैलाश यादव, हरिलाल प्रजापति

घनश्याम चौधरी, अमन चौधरी, चमन चौधरी,मारकंडे चौधरी,सरोज देवी सरोज चौधरी, उर्मिला देवी,शकुंतला देवी,विनोद, विजय, उमेश चौधरी, सरोज, मीरा,गौरी ,संतोष ,कतवारु, राजेंद्र, निर्मला, विजय गौतम, हरबोला, उमेश चौधरी राधे यादव, संतोष जायसवाल ,रामायण यादव,महेंद्र जायसवाल

,विजय गौतम, संजय चौधरी ,दीपचंद यादव विनय यादव ,मिथिलेश यादव ,अखिलेश यादव,रामविलास आदि भक्त वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। सावन महीने का सुरूर भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देश के कोने कोने से कांवरियों का जत्था बाबा धाम पहुंच रहा है। बाबा धाम व अन्य तीर्थस्थलों को जाते श्रद्धालुओं ने बताया की सावन शुरू होते ही बाबा का बुलावा आ जाता है। सभी भक्त साथी खुद ब खुद भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी देने घर से निकल पड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!