उत्तर प्रदेशमहाराजगंजशिक्षा

बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर धर्मावती को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई, लोगों ने दी शुभकामनाएं।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

फरेंदा के बाल विकास परियोजना में लंबे समय तक सेवा देने वाली सुपरवाइजर धर्मावती को शुक्रवार को एक भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में फूल मालाओं से अभिवादन किया गया।व्यास मुनि ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए उन्हें उपस्थित जनसमूह ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर आयोजित एक सादे लेकिन हृदयस्पर्शी समारोह में परियोजना से जुड़े अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, ग्रामीण महिलाएं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने धर्मावती के सेवा-काल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा टीम भावना के साथ कार्य किया और जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत रहीं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि धर्मावती न केवल एक अधिकारी के रूप में बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में भी सबके बीच लोकप्रिय रहीं। उनके नेतृत्व में कई योजनाएं सफलतापूर्वक क्रियान्वित की गईं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।धर्मावती ने विदाई समारोह में भावुक होते हुए सभी सहयोगियों और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह मेरी जिंदगी का अमूल्य अनुभव रहा। मैं सभी के सहयोग और स्नेह हैं।इस दौरान विनीत, प्रमोद, अंजनी, रंजन, विनीता ललित पांडेय ,ममता आरती सहित अन्य लोग लोगों ने बधाई दी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!