LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

आपरेशन प्रहार के तहत लार में कार से देशी शराब बरामद

दो तस्कर गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। जिले में एसपी विक्रांत वीर द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत लार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली। बीती रात लार कस्बा के मठ वार्ड स्थिति भेड़िहरवा टोला के समीप लार पुलिस ने एक कार से बंटी बबली ब्रांड की देशी शराब की 13 पेटी बरामद की। सूत्रों के अनुसार कार में लोड शराब खरवनिया पुल के रास्ते बिहार ले जाया जाना था। इस बीच कस्बा में रात्रि गस्त कर रहे उप निरीक्षक गोविन्द सिंह के हत्थे शराब लदी कार लग गयी। हालाँकि पुलिस ने यह साफ नहीं किया कि यह शराब कहांसे लोड हुई थी? सरकारी ठेके पर मिलने वाली शराब के पैक पर बैच नंबर और कोड रहता है, जिससे यह पता चल जाता है कि किस दुकान के लिए शराब है। आबकारी विभाग के द्वारा कोई रुचि नहीं लिए जाने के चलते पुलिस को जितना समझ आता उतनी कार्रवाई करती है। अगर आबकारी और पुलिस महकमा संयुक्त रूप से बरामद होने वाली शराबों की पड़ताल करे तो कई बातें साफ हो सकती हैं।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रिनाल्ट क्वीड संख्या UP 70ED 9657 से बिहार ले जायी जा रही 13 पेटी बन्टी बबली देशी अवैध शराब( कुल 117 लीटर) के साथ 02 अभियुक्तों क्रमशः अमन वर्मा पुत्र धनन्जय वर्मा निवासी बलिया उत्तर गांव थाना मईल जनपद देवरिया व मिथुन चौहान पुत्र बृजानन्द चौहान निवासी धवरिया वार्ड कस्बा लार थाना लार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर व बरामद13 पेटी देशी शराब व चारपहिया वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 254/2025 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1.प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी, लार 2.उ0नि0  गोविन्द सिंह थाना लार जनपद देवरिया 3.का0 अनिल कुमार थाना लार जनपद देवरिया ।4.का0 अजय कुमार सिंह थाना लार जनपद देवरिया ।

इस संबंध में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारी सलेमपुर के पुलिस उपाधीक्षक दीपक शुक्ला ने सुनिए क्या कहा….

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!