उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए निकली शोभायात्रा।

पुलिस की सक्रियता से मामला हुआ शांत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज m

थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे झुलनीपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रतिमा स्थापित को लेकर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जिस दौरान रास्ते की बात को लेकर शोभायात्रा में शामिल लोग यात्रा रोक हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक शोभायात्रा में शामिल लोग और पुलिस प्रशासन के बीच बहस होती रही। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते मामला शांत हो गया। फिर शोभायात्रा समझौता के मुताबिक रास्ते से होकर मंदिर पहुंची। जहां कर विधि विधान से प्रतिमा को स्थापित किया गया।

जानकारी के मुताबिक बीते कुछ महीने पहले झुलनीपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के अंदर स्थापित प्रतिमा को कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दी थी। जिस दौरान पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हो गया था। वही उक्त मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोगों की ओर से डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा झुलनीपुर नहर पुल से शुरू होकर बीच गांव के रास्ते से होकर गुजर रही थी। जो 2004 में दोनों समुदायों के बीच हुए समझौते के मुताबिक उल्टे रास्ते शोभा यात्रा जा रहा था। था। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा रोकी। तो शोभायात्रा में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। यह हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। फिर पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समझौते के बाद शोभायात्रा में शामिल लोग शांत हो गए। तथा तय रास्ते से दुर्गा मंदिर पहुंच प्रतिमा को स्थापित किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित के लिए शोभायात्रा निकाली गई थी। जिस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में शोभायात्रा मंदिर पहुंची। जहां पर प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!