दो अभियुक्तों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
हाफ इंकाउंटर

स्वाभिमान जागरण संवाददाता देवरिया
पुलिस मुठभेड़
देवरिया जिले की बरियारपुर पुलिस की दो अभियुक्तों की मुठभेड़ हो गयी। दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है। दोनों अभियुक्त गिरफ्तार कर, अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर जनपद देवरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-244/2025 धारा 103(1),109(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त खुर्शीद शाह पुत्र मीर हसन निवासी-शेख टोलीया थाना पडरौना जनपद कुशीनग एवं मुनाब अली पुत्र संजय शाह निवासी-अहिरौली दुबौली टोला तकिया थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) को थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । बरियारपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरूआडीह के पास रोड पर एक पिकअप वाहन द्वारा जान से मारने की नियत से ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया गया था, जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं 5 व्यक्ति घायल होने की सूचना पर थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर ले जाया गया तथा अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को घटना स्थल निरीक्षण हेतु पिकअप वाहन के पास ले जाया गया, जहां पर अभियुक्तों द्वारा पिकअप वाहन में रखे देशी अवैध तमंचे को निकाल कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी जो घायल हो गये, जिन्हे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय देवरिया लाया गया, अस्पताल में दोनों का इलाज हो रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने अस्पताल पहुँच कर घायल अभियुकों का हाल लिया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह का व्यक्तव्य सुनिए….
पूरा घटनाक्रम कुछ यूँ है..
देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरूआडीह के पास गुरुवार की सुबह 9 बजे गोवंश लदे पिकप ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद पिकअप नाले में गिर गयी। ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। ई रिक्शा में बैठी चार शिक्षिकाएं व साइकिल से चल रहा एक अन्य राहगीर घायल हो गया। पिकअप में क्रूरतापूर्वक लादे गये पशु तस्करी हेतु ले जाए जा रहे थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पशु तस्करी और सड़क हादसे के विरोध में देवरिया बैकुंठपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने स्थानीय महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। इस घटना में बरियारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआडीह निवासी रामज्ञानी प्रजापति (55 वर्ष) पुत्र धनपाल प्रजापति ई रिक्शा चालक की मौत हो गयी। ई रिक्शा में सवार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के चार शिक्षकाओं मीनाक्षी श्रीवास्तव (45 वर्ष) पत्नी देवेश निवासी गायत्रीपुरम कालोनी, देवरिया, माधुरी तिवारी (30 वर्ष) पत्नी ज्ञानेश मिश्रा निवासी कोतवाली चौराहा, देवरिया, नाहिदा परवीन (39 वर्ष) निवासी अलीनगर, देवरिया व निरूपमा पत्नी बीएन गिरि सा. भीखमपुर रोड थाना कोतवाली जनपद देवरिया घायल हो गए। साइकिल सवार रविन्द्र कुशवाहा (45 वर्ष) निवासी छठियांव भी घायल हो गए।
पुलिस ने जब पिकप चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर तमंचे से गोली चला दी गयी। जवाबी कार्रवाई में दोनों पशु तस्करों को पैर में गोली मार गिरफ्तार कर लिया गया।



