LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक के बाद अधीक्षण अभियंता को जूतों से पीटने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

 

पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक के बाद अधीक्षण अभियंता को जूतों से पीटने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण लखनऊ। स्थानीय फील्ड हॉस्टल में पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन केंद्रीय कार्य समिति की रविवार को हुई बैठक में अभियंताओं ने बलिया की घटना की निंदा की। बैठक के बाद प्रस्ताव पारित करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। अभियंताओं ने आरोप लगाया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में आने वाले बलिया के अधीक्षण अभियंता श्रीलाल सिंह के कार्यालय में भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह अनाधिकृत रूप से घुस गए। दलित वर्ग के इस अभियंता पर जूते से हमला किया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। उनके खिलाफ दलित अभियंता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इसके बाद भी बलिया पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो बिजली विभाग सोमवार से काली पट्टी बाँध कर काम करेंगे और गिरफ्तारी तक हमारा विरोध जारी रहेगा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, हरिश्चंद्र वर्मा, बिंदा प्रसाद, बनवारी लाल, अजय कनौजिया, रामकिंकर, सुशील कुमार वर्मा, एमके अहिरवार, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के विरोध प्रदर्शन के बाद लखनऊ से बलिया तक हलचल मच गयी। बलिया पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

अधीक्षण अभियंता लाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नामजद भाजपा नेता और कुछ अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 121 (1) भारतीय न्याय संहिता (बी 132 एन एस), 2023 भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 115 (2) भारतीय न्याय संहिता (बी 352 एन एस), 2023 भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 324 (4) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3( 9 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 1 3(1) (घ) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) 3(2) के तहत केस दर्ज किया था। उधर भाजपा नेता की तरफ से भी तहरीर दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!