उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आईसीटी लैब का हो रहा संचालन।

 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज ।

बृजमनगंज के ब्लाक संसाधन केंद्र पर शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बृजमनगंज के छात्रों को आईसीटी लैब में कंप्यूटर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षक प्रदीप ने कक्षा 6 व 7 के छात्र छात्राओं को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दिया। बारी बारी बच्चों को कंप्यूटर का प्रायोगिक अभ्यास करवाया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह और जिज्ञासा के साथ कंप्यूटर का प्रयोग किया। छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए जानकारी भी दी गई।

खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र के समस्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को रोस्टिंग के हिसाब से आईसीटी लैब में कम्यूटर के बारे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार बच्चों को प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की गई है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!