अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

राजस्व वसूली करने गए बिजली कर्मियों के साथ मारपीट।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज ।

हरपुर पावर हाउस के संविदा विद्युत कर्मचारियों के साथ दबंगों ने किया मार-पीट। विद्युत कर्मचारी कमलेश हरिओम कुमार, गुलाब यादव सहित राजदेव यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया ।उन्होंने पत्र में लिखा है कि शुक्रवार को क्षेत्र के सिंहपुर थरौली गांव में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व की वसूली करने के लिए गए थें, जिन-जिन लोगों का बिजली का बिल बकाया था उन लोगों को भुगतना करने के लिए सूचना दे रहे थें। तभी गांव के एक दर्जन से अधिक दबंग व्यक्तियों ने गाली गलौज व मारपीट की।घटना को लेकर विद्युत कर्मियों ने पत्र में थाने में तहरीर दी और आरोप लगाया हैं कि, तबरेज अहमद, परवेज अहमद, शाहजहां हनीफ, सहित 20 अज्ञात लोगों ने गाली -गलौज के साथ मारपीट किया। ऐ लोग काफी दंबग है।थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!