उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नशे की आदत और डिप्रेशन से था परेशान।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

धानी बाजार में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार सुबह सुमन अग्रहरि, पत्नी सतीश अग्रहरि उम्र लगभग 40 वर्ष, ने पुलिस चौकी धानी बाजार में सूचना दी कि उनके पति सतीश अग्रहरि ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है और आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हो रही।

सूचना मिलने पर बृजमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। खिड़की से झांकने पर सतीश अग्रहरि को फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सील कर पंचायतनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सतीश अग्रहरि नशे के आदी था और अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। मृतक की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि सतीश सुबह करीब 5 बजे पानी पीने के लिए उठे थे और उसके बाद कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!