फतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़

महिला के साथ कि गयी मारपीट, मंगलसूत्र छिनने का लगाया आरोप

खखरेरू/ फतेहपुर–  थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा गांव की रहने वाली महाजबी बानो ने गांव के आधा दर्जन लोगों के ऊपर मारपीट करते हुए मंगलसूत्र छिनने का आरोप लगाया

महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह 15 सितंबर को मुर्गी लेकर घर वापस आ रही थी तभी गांव के आशिक अली फुरकान तस्कीन नफीस गौसिया सबिया आशिया आदि लोग पुरानी रंजिश के चलते महिला के घर पहुंच कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया महिला ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो महिला के साथ सभी लोगों ने मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया मारपीट के दौरान महिला ने बताया कि गौसिया ने उसका बाल पड़कर नीचे गिरा दिया था इस समय उसके बहन के द्वारा उसके गले में पड़ा हुआ एक तोला सोने का बना हुआ मंगलसूत्र उसके गले से छीन लिया गया महिला ने बताया कि उसका पति और पुत्र दोनों रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं वह घर पर अकेली रहती है जिसके कारण पुरानी रंजिश के चलते दबंग लोग मारपीट करते हुए जान से मारने की लगातार धमकी देते हैं घटना के बाद महिला ने 1090 में फोन करके पुलिस को सूचित किया पुलिस घर पर पहुंच कर सुबह थाने आने की बात कह कर वापस हो गई इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं मामले की जांच कर आगे की विधिक करवाई की जा रही है।

Dainik Swabhiman Jagran

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!