उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

लगातार बारिश से रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट।

तटबंधों के किनारे बने रेनकट और गड्ढों ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता, लोग भयभीत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहने वाली रोहिन नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों के ग्रामीण चिंतित व भयभीत दिखाई दे रहे हैं। वहीं सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लगातार तटबंधों की निगरानी कर रहे हैं। बारिश को देखते हुए ग्रामीणों के माथे की चिंता साफ़ दिखाई दे रही है। तटबंध की मरम्मत व ठोकर किसानों को तसल्ली भी दे रही है।सोनहाडीह, कुड़िया, अमहवा व कुछ अन्य स्थानों पर रेनकट व सड़क धंसी हुई दिखाई देने के कारण चिंता बनी हुई है।समय रहते यदि रेनकट व होल को भरा नहीं गया तो अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!