उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज में जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया।

चारों ओर जल ही जल, बढ़ रहा बाढ़ का खतरा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सौरहा ग्राम पंचायत के दौलतपुर टोले पर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दौरा किया।

क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नदी का पानी बंधे के ऊपर से निकलने को पहुंच गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की समीक्षा की और लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

श्री शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सभी विभागों को अपनी अद्यतन तैयारी जारी रखने का आदेश दिया एवं किसानों को स समय पर उचित मुआवजा एवं फसल सर्वे करने का आदेश दिया l

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा और मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने  कहा कि पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है।

जिलाधिकारी ने राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को कहा कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उन्हें भोजन, पानी, और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नाव और बचाव टीमों को तैनात करने का आदेश दिया गया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम बृजमनगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सहित लेखपाल अमरेश प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता, योगेंद्र यादव मदन गोपाल यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे l

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!