उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जागरूकता रैली। 

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज ।

 

आज मिशन शक्ति अभियान 5.0के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा सम्मान, स्वालंबन तथा बच्चों की सुरक्षा सशक्तिकरण व सम्मान की उद्देश्यों के साथ बृजमनगंज थाने की महिला उप निरीक्षकों अर्चना यादव एवं प्रिया वर्मा द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई । बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में महिला पुलिस कर्मियों के अलावा एनसीसी महिला कैडटो सहित दर्जनों पुलिस कर्मियों ने स्कूटी द्वारा नारी सशक्तिकरण के संदेश वाली, स्लोगन लिखे हुए तख्तियां लेकर पूरे नगर पंचायत में भ्रमण किया।

महिला पुलिस कर्मियों की यह रैली पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रहा ,यह रेली बृजमनगंज के मुख्य मार्गो से होते हुए कोल्हुई तिराहा ,स्टेशन रोड, धानी मार्ग एवं, लेदवा चौराहे तक गई और फिर वहां से नगर भ्रमण करते हुए वापस लौटकर थाना परिसर में समाप्त हुआ।

इस रैली में उपनिरीक्षकों के अलावा कांस्टेबल सौम्या, साक्षी, बेबी ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार राय, भुवनेश्वर सिंह कांस्टेबल राजेश वर्मा बृजेश कुमार,और राजेश कुमार मौर्य के अलावा राज किरण, विशाल कुमार, दीपेश ,सिद्धार्थ, अभिषेक ,निधि, सपना एवं सरस्वती सहित अनेक लोगों ने रैली में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!