महाराजगंज

महराजगंज में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज जनपद में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप शिक्षा निर्देशक सुरेश प्रताप सिंह उप प्राचार्य अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संचालित माध्यमिक शिक्षकों का अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान के विषयों तथा बेसिक शिक्षकों का आवश्यकता आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।
सत्र को संबोधित करते हुए डायट के प्राचार्य सुरेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब आप ईमानदारी पूर्वक इस प्रशिक्षण का उपयोग अपने विद्यालय में करें। उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य का निर्माण करते हैं इसलिए आपके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारियां होती हैं। उपप्राचार अभिजीत सिंह ने कहा कि आप ऊर्जावान है क्षमतावान है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को उसी तल्लीनता से अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रदान करें। इस दौरान अंग्रेजी प्रशिक्षण के नोडल सुनील कुमार भारती ने कहा कि आप अपने विषय की विशेषज्ञ है आपको अपने विषय में नवाचार करने की आवश्यकता है। आवश्यकता आधारित के मॉडल डॉक्टर अरशद जमीन में प्रशिक्षण की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। गणित के नोडल डॉक्टर सूरज प्रकाश मिश्रा तथा विज्ञान के नोडल संजय कुमार द्वारा भी सत्र को संबोधित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को डायट के प्राचार्य, उप प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान डायट के समस्त प्रवक्तागण तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!