मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानापार में उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने लगाया चौपाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शी महिला सुरक्षा नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन, नारी सशक्तिकरण विषय पर बृजमनगंज थाना अंतर्गत कानापार,धानी बाजार में एक दिवसीय चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम/एन्टी रोमियों टीम के चौकी प्रभारी धानी उप निरीक्षक आलोक कुमार राय उप, निरीक्षक अरविंद यादव ,उप निरीक्षक अर्चना यादव, उप निरीक्षक प्रिया वर्मा, उप निरीक्षक पंकज यादव, उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार ,राजेश कुमार मौर्य ,लाल बहादुर एवं बेबी एवं रीमा आदि ने महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न अपराधों, गुड टच, बैड टच और साइबर अपराध से संबंधितअनेक जानकारी दी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन नं 1090, 112, 181, 102 ,108, तथा 1098,1930 एवं आदि के बारे में जानकारी दी गई साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना जैसी अनेक योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी महिलाओं को दिया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करना है क्योंकि जागरूकता ही उनका संरक्षण है इस इस अवसर पर उपरोक्त गांव के सैकड़ो महिलाएं बालिकाएं एवं पुरुष एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।



